नई दिल्ली से एयरपोर्ट जाने वाली मेट्रो में जब मैंने कदम बढ़ाये तो उसकी भव्यता देख कर मुझे गर्व का अनुभव हुआ .कई मायनो में ये मेरी जिंदगी में कई नई घटनाओ की शुरुवात थी चाहे वो इस स्पेशल मेट्रो में बैठना हो अथवा पहली बार हवाई जहाज पर यात्रा करने का सौभाग्य .खैर जब एयरपोर्ट पहुंचा तो देखा की मैं समय से ढाई घंटे पहले पहुँच गया हूं .कुछ देर एयरपोर्ट की सुंदरता निहारने के बाद जब मैं थक गया तो मुझे याद आया की घर से चलने से पहले मैंने अपना मोबाइल रिचार्ज नहीं करवाया अतः तुरंत ही अपने किसी परिचित को फोन करके अपने फोन में पैसे डलवाए . इसके बाद टाइम पास करने के लिए मैं अपने सभी जान पहचान वालों से फोन पर बाते करने में व्यस्त हो गया .
कुछ देर बाद जब विमान की उद्घोषणा हुई तो मैं जरुरी सुरक्षा प्रक्रिया को निपटाने के बाद पहली बार विमान में चढ़ने की उत्सुकता को दिल में छुपाये सधे हुए कदमो से आगे बढ़ चला .कई सीधे और घुमावदार रास्तो पे चलते हुए जब मैंने पहली बार किसी विमान में कदम रखा तो दिल से अपने इष्ट देव का नमन किया. एयर इंडिया का विमान अच्छी हालत में था .वैसे मेरा अनुमान था की बाकी सरकारी संस्थाओं की तरह इसका भी हाल वैसा ही होगा ,लेकिन इसके विपरीत मुझे प्रसन्नता का अनुभव हुआ .
पहली बार विमान यात्रा से पहले मैंने कई बाते मन में सोची थी उसमे से एक थी विमान परिचारिका के हसींन और दिलकश चेहरे .लेकिन एयर इंडिया के विमान में जब उनको देखा तो घोर अप्रसन्नता का अनुभव हुआ .तमाम तरह के मेकअप और साज श्रृंगार के बावजूद वो सब चालीस से पार लग रही थी .अतः फिल्मो में देखा गया सीन जिसमे अदाकार बार बार घंटी बजा के इनको बुलाता है वो कार्यक्रम मैंने स्थगित कर दिया और चुप चाप खिडकी से बाहर देखने लगा .
निर्धारित समय से आधा घंटा विलम्ब के बाद विमान रनवे पर दौड़ने के लिए तैयार हो गया .अधेड विमान परिचारिका ने अपने हाथ हिला के सुरक्षा सम्बन्धी निर्देश देने लगी .जिसमे इमरजेंसी होने अथवा विमान के पानी में डूबने के बाद क्या क्या करना है . इन बातों को सुन के मन में भय व्याप्त हो गया और उसकी सुरक्षा निर्देश पे ध्यान देने की बजाय मन दुर्घटना से सम्बंधित भयानक बातों की कल्पना करने लगा .
सीट बेल्ट बांधने के बाद जब विमान ने रनवे पर दौडना शुरू किया तो मन ही मन मैं घबराहट और उत्सुकता के मिले जुले भावों के साथ अपने देवी देवताओं को याद करने लगा . कुछ देर रनवे पे दौड़ने के बाद जोरदार आवाज के साथ जेट इंजन चालू हुआ और कुछ सेकंड में विमान हवा में उठ गया .थोड़ी देर में विमान में सीट बेल्ट खोलने की उद्घोषणा हुई . विमान में मौजूद परिचारिकाओं ने सबको खाने पिने के सामान देना शुरू किया .उसके थोड़ी देर बाद आगे मौसम खराब होने की घोषणा के साथ सीट बेल्ट बाँधने का आदेश आया जिसका मैंने तत्काल पालन किया .थोड़ी देर बाद विमान को दो चार झटके लगे .मैंने मन ही मन सभी मन्त्र पढ़ने शुरू कर दिए . थोड़ी देर बाद विमान सहज स्थिति में आया तो मैंने सोचा की अब जब तक बहुत जरुरी नहीं होगा विमान से यात्रा नहीं करूँगा .
खैर चार घंटे के सफर के बाद जब उद्घोषणा हुई की हम ओमान पहुँचने वाले हैं कृपया सीट बेल्ट बाँध ले .तो कुछ राहत महसूस हुई .लेकिन तत्काल दिमाग में विमान के लैंड होने के समय लगने वाले झटके का दिल में ख्याल आया जिसका जिक्र चलने से पहले मेरे एक मित्र ने किया था वो भी उस समय जब विमान हवा में एक तरफ झुका हुआ था . मैं खुद को अपने हाल पे छोड के होनी का इन्तेजार करने लगा ..
पूर्णरूप से सुरक्षित जब विमान लैंड कर के रुक गया तब दिल में एक नयी प्रसन्नता का अनुभव हुआ जिसका जिक्र शब्दों में संभव नहीं है . उतरने के थोड़ी देर बाद मेरे कदम लगेज काउंटर की ओर बढ़ गए मैं जल्द से जल्द एयरपोर्ट से निकलना चाहता था .जहाँ बाहर मेरी कंपनी से कुछ लोग मेरा इंतजार कर रहे थे ..
शेष आगे .

11 comments:
good experience
रोचक संस्मरण लिखा है...खास तौर पर परिचारिका के प्रति आपका कौतूहल समाप्त होना ...नैराश्य में हास्य उत्पन्न कर रहा है .एयर -इंडिया विमान की तुलना हेतु प्रयुक्त उपमान भी रोचक लगा. .आगाज़ अच्छा किया है..उत्तरोत्तर प्रगति के लिए शुभकामनाएँ
no followers??
आज पहली बार ब्लॉग लिखा है पुनीत जी ..
ब्लॉगजगत में स्वागत है . संस्मरण अच्छा लगा .पहली बार का अनुभव उत्कंठा सब अलग होते ही हैं .
धन्यवाद राजकुमार जी
अच्छा लिखा है ,लिखते रहें...ब्लॉग जगत मे आपका स्वागत है।
सादर
यशवंत जी वर्ड वैरिफिकेशन को हटा लिया गया है..:):):)
जानकारी और हौसला अफजाई के लिए धन्यवाद के लिए धन्यवाद
बहुत खूब बंधुवर .....बधाई ....उम्मीद है आगे परिचारिका के सम्बन्ध में हमें निराश नहीं करेंगे और थोडा श्रृंगार रस डाल कर कुछ देर के लिए ही सही लेकिन दिल को तसल्ली जरुर देंगे .....हम्मम्मम्म
बहुत अच्छा लिखा..रोचक संस्मरण.........." कृपया सीट बेल्ट बाँध ले"...
शैलू ध्यानी जी आपका धन्यवाद ..:):)
Post a Comment